शामली, मई 12 -- शामली। उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के परंपरागत कारीगरों एवं इस कार्य में रुचि रखने वाले लोगों को निशुल्क दोना मेकिंग मशीन वितरित की जाएगी। जनपद शामली को कुल 8 मशीनें आवंटित की गई हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जुगल किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर एवं फोटो सहित अपना आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट पर भर सकते हैं। आवेदन की हार्ड कॉपी 31 मई तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, शौर्य गार्डन, गली नंबर-01, निकट डॉ. तेज सिंह, रेलपार शामली में किसी भी कार्य दिवस पर जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों का चयन ...