शामली, मार्च 30 -- शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष गुलशन राय एवं प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 9 की लक्षिका, वर्षा, मानवी सैनी, अनुष्का नामदेव, अनिका, आरुषि, वर्तिका, वादी, अनोखी, आयुषी, पूजा देशवाल, जिया तथा कक्षा 11 की आरती, एकता, रिया तायल, रौनक, कशिश चौहान, वृंदा दीक्षित, श्रुति शर्मा, अदिति, वंशिका मलिक और दिया जिंदल को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्ण उपस्थिति के लिए छात्रा कृतिका अरोड़ा को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 11 की छात्रा आरती ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर...