प्रयागराज, मई 6 -- रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर के कक्षा पंचम एवं अष्टम के 14 छात्र-छात्राओं ने सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने वंदना सभा में सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा छात्रों की बौद्धिक क्षमता, हिंदी, विज्ञान व सामान्य ज्ञान को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...