लोहरदगा, जनवरी 20 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना परिसर में थाना प्रभारी नीरज झा की अध्यक्षता में शांति समिति की हुई। थाना प्रभारी नीरज झा ने कहा कि थाना क्षेत्र में जहां-जहां सरस्वती पूजा प्रतिमा स्थापित कर सामूहिक रूप से आयोजित होता है, वहां पर पुलिस टीम गश्ती करेगी। सोशल मीडिया ग्रुप पर कोई धार्मिक भावना आघात करनेवाला मैसेज नहीं डालें। कहीं कोई सूचना मिले तो पुलिस को सूचना दें। ताकि समय से समस्या का समाधान हो सके। मौके पर राजकुमार बैठा, राजेंद्र बैठा, किरण, तिरलोकी सिंह, मुनेश्वर साहू आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...