हजारीबाग, जनवरी 31 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के बरसोत में सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस से हुई झड़प में 10 लोगों की गिरफ्तारी, 11 नामजद और 100 अन्य पर मामला दर्ज हुआ था। विधायक मनोज कुमार यादव ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि निर्दोषों को न्याय मिल सके। शुक्रवार को विधायक मनोज कुमार यादव बरसोत गांव पहुंचे और घटना से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों ने विधायक को बताया कि पुलिस निर्दोष ग्रामीणों को इस मामले में फंसा रही है। 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई वहीं 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया और 100 अन्य पर मामला दर्ज हुआ है। पूरे गांव में भय और असंतोष का माहौल है। ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि बिना समुचित और निष्पक्ष जांच के लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, जो न्याय के खिलाफ है। विधायक मनोज कुम...