मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरस्वती पूजा को लेकर जिले में शुक्रवार को 341 जगहों पर 1705 सशस्त्र पुलिसकर्मियों को स्थाई रूप से तैनात किया गया है। इनके साथ दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी भी रहेंगे। इसके अलावा पेट्रोलिंग पार्टी और उड़नदस्ता टीम भी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त लगाएंगे। डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी कांतेश मिश्रा ने इसको लेकर संयुक्त आदेश जारी किया है। डीएम ने पूर्वी अनुमंडल क्षेत्र में 180 और पश्चिमी अनुमंडल इलाके में 161 जगहों पर स्थाई रूप से दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व पांच-पांच जवानों को तैनात किया है। आईसीसीसी भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें तीन पुलिस अधिकारी और 12 दंडाधिकारी हर क्षेत्र से एक-एक पल की जानकारी लेते रहेंगे। आईसीसीसी के सभी कैमरों को संचालित रखने का आदेश दिया गया है, ताकि शहर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.