मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को जिले में 341 जगहों पर 1,705 हथियारबंद पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इनके साथ मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी भी मुस्तैद रहेंगे। डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी कांतेश मिश्रा ने संयुक्त आदेश जारी कर पूर्वी इलाके में 180 और पश्चिमी इलाके में 161 जगहों पर फिक्स ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा पुलिस की गाड़ियां और उड़नदस्ता टीमें लगातार गश्त करती रहेंगी, ताकि कहीं कोई गड़बड़ी न हो। प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम भी बनाया है, जो हर पल की खबर रखेगा। कैमरों और सोशल मीडिया पर नजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए शहर के सभी सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने का आदेश दिया गया है। पुलिस की एक विशेष टीम सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है, ताकि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.