बेगुसराय, जनवरी 16 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। थाना परिसर में शुक्रवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने की। अंचलाधिकारी पृथा अखौरी व थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समितियों से आपसी भाईचारे के साथ पूजा संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या उपद्रव फैलाने वाले तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ राय, मुखिया बमबम सिंह, पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार, कुंदन कुमार, सुरेश पासवान सहित पूजा समिति के सदस्य एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...