साहिबगंज, जनवरी 27 -- राजमहल, प्रतिनिधि। सरस्वती पूजा के मौके पर शहर के है पड़ा सुपरस्टार संघ के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया मौके पर थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, भाजपा नेता उज्जवल मंडल, पंकज घोष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी मुख्य अतिथियों को संघ के सदस्यों के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रिकॉर्डिंग डांस , मोमबत्ती प्रतियोगिता, मटकी फोड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों में भाग दिया सफल प्रतिभागियों को संघ के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर संघ के अध्यक्ष विवेक मालो, प्रहलाद हालदार, किशन हालदार, पंकज विश्वास, सुमन हालदार ,अकाश हालदार,दिशा हालदार, आदि अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...