कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। वसंत पंचमी के मौके पर शुक्रवार से मेट्रो के बड़ा चौराहा, कानपुर सेंट्रल और मोतीझील स्टेशनों पर डेढ़ महीने के लिए पुस्तक मेलों का आगाज हुआ। यहां देश-विदेश के प्रतिष्ठित लेखकों की रचनाएं मौजूद हैं। मेट्रो के एनसीएमसी गोस्मार्ट कार्डधारकों को किताबों की खरीद पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इन पुस्तक मेलों में साहित्य, कला, विज्ञान, वित्तीय प्रबंधन आदि विविध विषयों से संबंधित पुस्तकों का व्यापक संग्रह मौजूद है। छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सामान्य ज्ञान, प्रेरणादायक साहित्य और स्वामी विवेकानंद व महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों की जीवनियां भी उपलब्ध हैं। युवाओं के लिए मोटिवेशनल पोस्टर्स, लैंडस्केप आर्ट और आकर्षक स्टेशनरी भी उपलब्ध हैं। छोटे बच्चों के लिए आरंभिक शिक्षापरक पुस्तकें तथा किश...