कटिहार, जनवरी 23 -- फलका, एक संवाददाता फलका प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर क्षेत्र के करीब 150 डीजे संचालकों को बाउंड डाउन एवं 267 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।वहीं पुलिस प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्र के करीब बीस डीजे संचालकों द्वारा डीजे थाना में जमा किया गया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि सरस्वती पूजा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण एवं पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र के करीब 150 डीजे संचालकों को बाउंड डाउन किया गया है। जिसमें 67 डीजे संचालकों को दो लाख तथा 83 संचालकों को 50 हजार का बाउंड डाउन किया गया है। वहीं करीब 267 लोगों के...