लातेहार, जनवरी 21 -- चंदवा, प्रतिनिधि। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बसंत पंचमी के अवसर पर होने वाली सरस्वती पूजा को लेकर सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों के साथ-साथ विभिन्न चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। पूजा पंडालों की रूपरेखा तय हो चुकी है और साफ-सफाई तथा सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। इधर मूर्तिकार भी मां सरस्वती की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। चंदवा के पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप स्थित प्रजापति मूर्तिकार के यहां इस वर्ष पूजा को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। मूर्तिकार द्वारा अब तक 300 से अधिक प्रतिमाओं की बुकिंग ली जा चुकी है, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है...