भागलपुर, जनवरी 24 -- गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर और गोराडीह प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सरस्वती पूजा धूमधाम से की गई। जगदीशपुर के चांदपुर और बलुआचक में दो दिवसीय मेला का भी आयोजन किया गया। साथ ही चांदपुर में शनिवार और रविवार को दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। उधर गोराडीह के बभनगामा में भी दो दिवसीय मेला लगाया गया। मौके पर जगदीशपुर पूजा समिति के सदस्य गौरव, सोनू झा, अंकित आनंद, गौरी शंकर, चेतन घोष, सत्यम सिंह, अंकित सिंह, सौरभ सिंह, सुमन और सोनू सहित कई सदस्य मौजूद थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...