हजारीबाग, जनवरी 19 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। सरस्वती पूजा के आयोजन को लेकर सोमवार को बनासो के नावाटांड सामुदायिक भवन के पास ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी सुरेश राम तथा संचालन अमर सिंह ने किया। बैठक में पूर्व के आयोजनों की समीक्षा करते हुए इस वर्ष भव्य तरीके से सरस्वती पूजा के आयोजन पर विमर्श किया गया। कहा गया कि पूजा के दौरान शांतिपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए सभी ग्रामीणों की सहभागिता आवश्यक है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर भी सहमति बनी। पूजा के आयोजन को लेकर कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष सुरेश राम, सचिव रवि कुमार रविदास, कोषाध्यक्ष सागर करमाली, उपाध्यक्ष अमर सिंह व निखिल दास, संरक्षक रामप्रवेश सिंह व रामचंद्र राम मनोनीत किए गए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में संदीप कुमार, आशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.