मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मां सरस्वती की 60 फीसदी प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को कर दिया गया। शहर की 40 फीसदी प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों की प्रतिमाएं मंगलवार को विसर्जित की जाएंगी। विसर्जन का सिलसिला दोपहर में शुरू हुआ, जो रात नौ बजे तक चलता रहा। शाम के समय लकड़ी ढाई के कृत्रिमघाट पर प्रतिमाओं के साथ लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विसर्जन के दौरान रास्ते में छात्र, युवा व अन्य लोग गानों पर थिरकते और अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। इधर, आम गोला पड़ाव पोखर में छोटी मूर्तियों के विसर्जन के लिए भीड़ जमी रही। यहां 50 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...