बिहारशरीफ, मई 20 -- मलमास 03 सरस्वती नदी का पानी हुआ गंदा, निकल रही बदबू पानी के निकास का उचित प्रबंध न होने से गंभीर हुई समस्या न चाहकर भी गंदे पानी में डुबकी लगाने को मजबूर हो रहे श्रद्धालु फोटो सरस्वती नदी : राजगीर की पवित्र सरस्वती नदी के गंदे पानी में बुधवार को स्नान करते विभिन्न स्थानों से पधारे श्रद्धालु। राजगीर, निज संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध मलमास मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रद्धालु सबसे पहले सरस्वती नदी में स्नान करते हैं। इसके बाद ब्रह्मकुंड व अन्य कुंडों में डुबकी लगाते हैं। मान्यता है कि प्रथम स्नान सरस्वती नदी में करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच स्नान एवं पूजा-अर्चना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें...