गुड़गांव, मई 20 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज कॉलोनी में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का तोड़फोड़ अभियान बुधवार को तीसरे दिन जारी रहा। करीब 900 झुग्गियों को हल्के विरोध के बीच तोड़ा गया। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि दोबारा झुग्गियां डालने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में सोमवार से सरस्वती कुंज की जमीन को अतिक्रमणमुक्त करने का अभियान शुरू हुआ था। पहले दिन करीब 200 झुग्गियों को तोड़ा गया था। दूसरे दिन करीब 670 झुग्गियों को तोड़ा गया। तीसरे दिन करीब चार एकड़ में डली करीब 900 झुग्गियों को तोड़ा गया। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में फिर बुलडोजर ऐक्शन, सरस्वती कुंज में 2 दिन में 850 अधिक झुग्गियां गिराईं 26 प्लॉट पर भी अवैध रूप से झुग्गियां बनाई गई थी। डीटीपीई के मुताबिक...