बोकारो, फरवरी 2 -- चास प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय स्पेशल हरिजन के वरीय शिक्षक राजेश कुमार सिन्हा का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डीएसई डॉ अतुल कुमार चौबे ने कहा शिक्षक की सेवा से बढ़कर कोई उत्तम सेवा नहीं होती, जिन पर सरस्वती की कृपा होती है उन्हें ही शिक्षक बनने का सौभाग्य प्राप्त होता है, शिक्षा दान से बड़ा कोई दान नहीं है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चास प्रतिमा दास ने कहा शिक्षकों के परिश्रम की बदौलत ही सुदृढ़ समाज का निर्माण होता है। सेवानिवृत शिक्षक व अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव राजेश कुमार सिन्हा ने अपनी सेवा यात्रा में सहकर्मी शिक्षक, छात्र, अभिभावकों व विभाग से मिले सहयोग का उल्लेख करते हुए अपनी सेवा में बिताए पलों के लिए सबों का आभार व्यक्त किया। मौके पर विद्यालय के वार्ड पार्षद स...