रुद्रपुर, अगस्त 12 -- खटीमा, संवाददाता। राष्ट्रीय युवा दिवस पर बुधवार को सरस्वती एकेडमी बिगराबाग में विधिक एवं सामाजिक जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, सामाजिक बुराइयों तथा डिजिटल सुरक्षा और नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। शिविर में अधिवक्ता मोहम्मद इलियास सिद्दीकी ने कानूनी अधिकार की जानकारी दी। विमल कुमार ने साइबर अपराध के बारे में बताया। विमला मुंडेला ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण, आरबी सिंह राणा ने घरेलू हिंसा एवं विधिक अधिकार के बारे में जानकारी दी। शिविर में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे से उत्पन्न विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक समस्याओं को प्रदर्शित किया। यह भी पढ़ें- युवा दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान शिविर की अध्यक्षता सरस्वती ए...