भभुआ, मार्च 21 -- आसपास के लोगों ने दोनों को पकड़कर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंपा भगवानपुर के दुकानदार को झांसा देकर बाइक से तेल लेकर भाग रहे थे दोनों (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। स्थानीय बाजार के को-ऑपरेटिव बैंक के पास स्थित एक किराना दुकान से एक टीम सरसो का तेल लेकर भाग रहे दो आरोपितों को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया और उनकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। दुकानदार विक्की साह ने बताया कि शनिवार को दो लोग उसकी दुकान पर पहुंचे और उनसे एक टीन सरसों तेल की मांग की। दुकानदार द्वारा सरसों तेल दिया गया, तो दोनों ने दुकानदार से कहा कि अच्छा सरसो तेल दीजिए। विक्की ने बताया कि वह गोदाम से दूसरी कंपनी का सरसो तेल लेने के लिए चजा गया। इसी दौरान दोनों व्यक्ति एक टीन सरसों तेल बाइक से लेकर भागने लगे। लेकिन, आसपास के लोग उनकी हरकत पर नजर रख...