जौनपुर, मार्च 17 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत एक गांव में सरसों के खेत में किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, 10 मार्च की सुबह करीब 11 बजे वह शौच के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गांव का ही करीब 20 वर्षीय युवक उसे अकेला पाकर सरसों के खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी ने बताया कि उसने आरोपी का विरोध करते हुए बचने की काफी कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसकी एक न सुनी और जबरदस्ती वारदात को अंजाम दे दिया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पहले तो गांव वालों ने मामले को दबाने की कोशिश की। ...