लखनऊ, फरवरी 17 -- निगोहा, संवाददाता। निगोहा के ग्रामीण इलाकों में नीलगायों का आतंक किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। राती, भजन मऊ, दयालपुर, वाजपेई खेड़ा, शेरपुर लवल, समेसी, देवी खेड़ा, मिरखनगर, पूरहिया समेत दर्जनों गांवों में नीलगायों के झुंड खेतों में घुसकर तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस समय सरसों, मटर और गेहूं की फसल खेतों में खड़ी है। रात के अंधेरे में नीलगायों के झुंड खेतों पर धावा बोल देते हैं। खासतौर पर मटर की फसल को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक एक झुंड कुछ ही घंटों में आधे से ज्यादा खेत साफ कर देता है। स्थानीय किसान सजीवन, मोहनलाल और बाबू ने बताया कि दिनभर खेतों में काम करने के बाद रात में भी उन्हें रतजगा करना पड़ रहा है। रात में अलाव जलाकर फसलों की रखवाली उनकी मजबूरी बन...