जौनपुर, जून 5 -- शाहगंज। नगर के योगीनाथ तिराहे पर शुक्रवार तड़के सरसों तेल लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसकी चपेट में आकर वहां खड़े तीन टेंपो और एक पिकअप क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना भोर करीब चार बजे हुई। ट्रेलर सुल्तानपुर से आजमगढ़ जा रहा था। योगीनाथ तिराहे के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े वाहनों पर पलट गया। भोर का समय होने और सड़क पर आवाजाही कम रहने से बड़ा हादसा टल गया। कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। क्षतिग्रस्त पिकअप के मालिक प्रेमचंद गुप्ता ने बताया कि रात में माल उतारने के बाद चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर घर चला गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...