कटिहार, दिसम्बर 10 -- नीरज कुमार,कटिहार, निज प्रतिनिधि: मिठाई, पनीर व खोआ के साथ ही सरसों तेल में भी मिलावट का खेल किया जाता है। खाद्य पदार्थ में मिलावट मानव स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। खासकर मिठाई, पनीर व खोआ में मिलावट अधिक की जाती है। सरसों तेल में भी पाम आयल, चावल की भूसी का तेल सस्ता होने के कारण ब्रांडेड कंपनियों के सरसों तेल में इसकी मिलावट कर बेचा जाता है। मिलावट के धंधेबाजों द्वारा सरसों तेल की तरह रंग होने को लेकर सिंथेटिक बटर येलो तक का उपयोग किया जाता है। शहर के पुराना बस स्टैंड के समीप ब्रांडेड कंपनी के तेल के डिब्बे की तलहटी में परतदार गंदा पदार्थ तेल दूसरे बर्तन में उड़ेलने पर मिला। यह देख सरसों तेल लाने वाले भी भौंचक रह गए। खाद्य संरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पाम आयल होने से जाड़े के दिनों में यह डिब्बे या टीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.