उरई, मार्च 23 -- उरई। जालौन थाना क्षेत्र के धन्तौली में सरसों की फसल के नुकसान को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। पीड़ित प्रहलाद पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया वह शाम 7 बजे खेत से घर लौट रहा था, तभी अपने भाई हरी सिंह से फसल नुकसान की बात की। इस पर हरी सिंह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर हरी सिंह और उसके पुत्र प्रद्युम्न ने प्रहलाद के साथ लात-घूंसे और डंडों से मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आई प्रहलाद की बेटी दीक्षा को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे उसके हाथ में चोट आई है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और पहले भी गाली-गलौज व नुकसान पहुंचाते रहे हैं। शिकायत करने पर धमकी देते हैं। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...