प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- जामताली, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली पंडितान गांव निवासी डॉ. जलजमणि दुबे ने डीएम को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके भतीजे शैलेंद्र कुमार दुबे किसी जरूरी काम से मुंबई गए हैं। इस समय घर पर कोई नहीं है। आरोप है कि गांव के ही विपक्षी ने उनके हिस्से के भूमिधरी भूमि पर फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए बांस को तोड़कर फेंक दिया। और खेत में बोई गई सरसों की फसल को चार पहिया वाहन से रौंद दिया। इतना ही नहीं आरोप है कि आम रास्ता चक मार्ग को तोड़कर जबरन अपने बाउंड्री के अंदर मिला लिया। बिजली निगम की ओर से खींची गई विद्युत लाइन के कीमती तार को काटकर गायब कर दिया। इस संबंध में तमाम शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...