मिर्जापुर, मार्च 25 -- लालगंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मगरदह में सरकारी कृषि भूमि पर तैयार सरसों की फसल के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तहसील प्रशासन ने बताया मगरदह गांव की आराजी संख्या 11/1 व 23/2 की करीब 70 बीघा भूमि पर सरसों की बुवाई की गई थी। कटाई व मड़ाई के बाद लगभग 50 कुंतल सरसों की उपज प्राप्त हुई है। सिलिंग की जमीन पर कुछ लोगों ने अनाधिकृत तौर पर सरसों की बुवाई कर दिए थे। एसडीएम ने इसे राजकीय सम्पत्ति घोषित कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...