रामपुर, मार्च 29 -- सरसों की पेराई करते वक्त ग्रामीण का हाथ मशीन की चपेट में आकर कट गया। आनन-फानन उसे और कटे हुए हाथ को चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां हाथ को सर्जरी से जोड़ दिया गया। हालांकि अभी रक्त संचार शुरू न होने से उसकी हालत गंभीर बनी है। ढकिया निवासी दीनदयाल (30) क्षेत्र के रुस्तमनगर निवासी टैनी खान के ट्रैक्टर के साथ मजदूरी करने के लिए बरेली के फतेहगंज पश्चिमी गया हुआ था। शुक्रवार की शाम वह मशीन में सरसों निकालने के दौरान हाथ लगा रहा था, तभी अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और कोहनी के नीचे से कटकर अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मशीन बंद कर उसका कटा हुआ हाथ बाहर निकाला और घायल को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसका हाथ जोड़ दिया है, लेकिन अभी तक हाथ में रक्त संचार सुचारू नहीं हो प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.