गंगापार, मार्च 8 -- क्षेत्र में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अब रबी एवं दलहनी फसलों पर साफ दिखाई देने लगा है। दिन में हल्की गर्माहट और सुबह-शाम की गुलाबी ठंड के कारण फसलों की स्थिति में बदलाव देखा जा रहा है। कई स्थानों पर सरसों की फसल पककर तैयार हो गई है, जिसके चलते किसानों ने कटाई का कार्य शुरू कर दिया है। खेतों में पीली चादर की तरह लहलहाती सरसों अब धीरे-धीरे खलिहानों तक पहुंचने लगी है। भारतगंज क्षेत्र के राजापुर, महुवारी खुर्द, नहवाई, महेवा और भजंनपुर आदि गांवों में किसान इन दिनों सरसों की कटाई में जुटे हुए हैं। जिन खेतों में सरसों की बुवाई समय से पहले की गई थी, वहां फसल पूरी तरह पक चुकी है। किसान फसल काटकर खलिहानों में एकत्र कर रहे हैं। दूसरी ओर गेहूं की फसल पर मौसम के उतार-चढ़ाव का असर देखने को मिल रहा है। कहीं गेहूं अभी हरा है त...