सहारनपुर, मार्च 5 -- सरसावा,। कस्बे एवं देहात क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। लोगों ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए एक-दूसरे के गले मिलकर गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। बुधवार को सुबह होते ही बच्चे, बुजुर्ग और युवा घरों से बाहर निकल आए और घर-घर जाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया। इस दौरान लोगों ने होली के पारंपरिक व्यंजन गुजिया का भी आनंद लिया। अंबाला रोड स्थित श्री अखंड सत्संग भवन मंदिर में महिला कीर्तन मंडली ने राधा रानी के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।वहीं कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में युवाओं ने उत्साह के साथ पारंपरिक अंदाज में होली मनाई और कहीं-कहीं कपड़ा फाड़ होली भी खेली। पूरे क्षेत्र में दिनभर ह...