सहारनपुर, दिसम्बर 21 -- सहारनपुर। चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे पर स्थित सरसावा टोल प्लाजा पर जाम लगने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कामकाजी लोग, एंबुलेंस, स्कूल बसें और पर्यटक वाहन जाम में फंसकर समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। यात्रियों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...