सहारनपुर, जून 17 -- सरसावा। जेवर एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं की शुरुआत के बाद एक बार फिर सरसावा सिविल एयरपोर्ट चर्चा में आ गया है। क्षेत्र के व्यापारी और आम लोग यह जानना चाहते हैं कि सरसावा से हवाई सेवाएं कब शुरू होंगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2024 को वाराणसी से वर्चुअल माध्यम से 54.56 करोड़ रुपये की लागत से बने सरसावा सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया था। उस समय जनप्रतिनिधियों ने हिंडन, लखनऊ, मुरादाबाद और कुशीनगर के लिए उड़ानें शुरू होने की बात कही थी। व्यापारियों का कहना है कि एयरपोर्ट शुरू होने से क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। यह भी पढ़ें- सरसावा एयरपोर्ट से उडान शुरू होने का इंतजार व्यापारियों में बड़ी उत्सुकता लेकिन उद्घाटन के करीब दो वर्ष बाद भी यहां से नियमित हवाई सेवाएं शुरू नह...