मुंगेर, जून 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का मुंगेर प्रवास बुधवार को संपन्न हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. मोहन भागवत शाम करीब 5:30 बजे मुंगेर से आगे के प्रवास के लिए रवाना हो गए। वे सड़क मार्ग से बरौनी पहुंचे, जहां से ट्रेन से अपने अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान किया। उनके निर्धारित कार्यक्रमों के तहत उन्होंने कार्यकर्ता विकास वर्ग के विभिन्न सत्रों में सहभागिता की तथा वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों से संवाद किया। डा. मोहन भागवत ने दिनभर वर्ग के कार्यक्रमों का अवलोकन किया और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यह भी पढ़ें- जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम में स्वयंसेवकों से रूबरू हुए सरसंघचालक मोहन भागवत, इस दौरान मु...