हापुड़, फरवरी 28 -- जिले में सरवाईकल कैंसर से रोकथाम के लिए 14 वर्ष की लगभग 16 हजार बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जायेगी। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर एवं डिप्टी सीएम के लखनऊ कार्यक्रम का जिले के अस्पतालों में लाइव प्रसारण देखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर राजस्थान में एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यहां लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने केजीएमयू लखनऊ में भी वैक्सीन का शुभारंभ किया। दोनों कार्यक्रमों का शनिवार को जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में लाइव देखा गया। सीएचसी हापुड़ में क्षेत्रीय विधायक विजयपाल आढ़ती ने भी कार्यक्रम के प्रसारण को देखा। सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन (हयूमन पेपोलोमा वायरस) सरवाईकल कैंसर की रोकथाम के उपयुक्त वैक्सीन है। राज्य स्तर द्वारा दिये दिशा निर्देशों के उपर...