सरवाइकल कैंसर से बचाव: दूसरे डोज से वंचित 6,702 किशोरियों को लगेगा सर्वावैक का टीका, अभियान अगले हफ्ते से
मुंगेर, जुलाई 21 -- मुंगेर, निज संवाददाता। महिलाओं में तेजी से बढ़ते सरवाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग अगले सप्ताह से विशेष टीकाकरण अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान के तहत 9 से 14 वर्ष की उन किशोरियों को दूसरा डोज दिया जाएगा, जो पहले डोज के बाद इससे वंचित रह गई थीं। जिला प्रतिरक्षण कार्यालय ने इसके लिए सेशन साइट बनाने और तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. फैजउद्दीन ने बताया कि वर्तमान में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन की एकल खुराक दी जाती है। हालांकि, पूर्व में सर्वावैक वैक्सीन के तहत जिले की 7,861 किशोरियों को पहला डोज दिया गया था, जिनमें से केवल 1,159 को ही दूसरा टीका लग सका है। अब शेष 6,702 किशोरियों को कवर करने के लिए गांवों और विद्यालयों में विशेष कैंप आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.