गुड़गांव, जनवरी 29 -- सोहना। सोहना के नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार करते हुए अब फिजियोथैरेपी की सुविधा को सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। अब मरीजों को सरवाइकल, जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों की जकड़न जैसे रोगों के इलाज के लिए निजी क्लीनिकों या बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अस्पताल में थैरेपी के माध्यम से बुजुर्गों और दिव्यांगजनों का प्रभावी उपचार किया जा रहा है। अस्पताल की कर्मचारी विनीता के अनुसार, शुरुआत में इस सुविधा का लाभ लेने के लिए दिन भर में केवल 3 से 4 मरीज ही आते थे, लेकिन पिछले छह महीनों में जागरूकता बढ़ने के साथ अब रोजाना 15 से 20 मरीज थैरेपी कराने पहुंच रहे हैं। वर्तमान में 30 वर्ष से अधिक आयु के रोगियों, विशेषकर बुजुर्गों में ...