जहानाबाद, फरवरी 17 -- मेहंदिया, एक संवाददाता प्रखंड के सरवरपुर ग्राम में मां देवी के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सप्ताह महायज्ञ का आयोजन किया गया है जिसको लेकर 20 फरवरी को जलभरी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसमें सैकड़ो की संख्या में नर नारी प्रखंड के सोहसा सोना नदी से जल भरने का कार्य करेंगे। 26 फरवरी को इस सप्ताह महायज्ञ का समापन होगा और उसी दिन मां देवी के प्राण प्रतिष्ठा का कार्य भी संपन्न किया जाएगा,इस सप्ताह महायग को लेकर सरवरपुर ग्राम में लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...