अलीगढ़, अप्रैल 21 -- अलीगढ़्र। मेडिकल रोड स्थित सरवर क्लासेज में मंगलवार को जेईई मेंस में शानदार सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों के सम्मान में उत्सव का आयोजन किया गया। संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अलीगढ़ का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष आयान अहमद ने 99.86 पर्सेंटाइल (एआईआर 2321) प्राप्त कर जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं शयान अली एआईआर 7474, सिदरा परवीन एआईआर 8153, अरमुगान अली ने एआईआर 9445 रैंक प्राप्त की है। निदेशक अज़ीम सरवर ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि अपेक्षाकृत सीमित छात्र संख्या वाले शहर अलीगढ़ से टॉप 0.6% में एक साथ 4 विद्यार्थियों का चयन होना विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन तथा संस्थान के शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। यह भी पढ़ें- जेईई मेंस फाइनल 2026 रिजल्ट : ...