हरिद्वार, अगस्त 26 -- जय मां मिशन की संस्थापक चक्रवर्ती महामंडलेश्वर उषा माता महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज के शिष्य सुभाष बहल की अस्थियां बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कनखल स्थित सतीघाट पर गंगा में विसर्जित की गईं। अस्थि विसर्जन के बाद श्रवणनाथ नगर स्थित जय मां आश्रम में संतों और श्रद्धालुओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि स्वर्गीय सुभाष बहल सरल स्वभाव और सेवाभावी व्यक्ति थे। इस अवसर पर स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, स्वामी सुतीक्ष्ण मुनि, जगदीश चावला, मुकेश कुमार, अमित वालिया, पारस बहल, मालती बहल, मनोज बहल, राकेश बहल, संदीप बहल, आदित्य बहल, हरीश कुमार, संजीव शास्त्री और मुकेश पंडित समेत अन्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...