सीतामढ़ी, मार्च 20 -- सीतामढ़ी। जिले के दो केन्द्रों पर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की आयोजित मध्यमा परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्ण वातावरण संपन्न हो गई। अंतिम दिन प्रथम पाली में सामान्य विज्ञान व द्वितीय पाली में अतिरिक्त विषयों की परीक्षा हुई। जिला परीक्षा नियंत्रक सह डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी के अनुसार गुरुवार को दोनों पाली में कुल निर्धारित 575 परीक्षार्थियों में 520 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने केन्द्रों से प्राप्त खैरियत रिपोर्ट के अनुसार बताया कि मिडिल स्कूल बरियारपुर केन्द्र पर प्रथम पाली में 340 में 307 परीक्षार्थी शामिल हुए।यही स्थिति द्वितीय पाली की रही। इसी तरह ओरिएंटल मिडिल स्कूल सीतामढ़ी केन्द्र पर प्रथम पाली में 235 में 213 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। इसी तरह द्वितीय पाली में भी 213 परीक्षा...