अररिया, दिसम्बर 10 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। नवनिर्वाचित विधायक मनोज विश्वास ने पहली बार विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ गेट-टुगेदर बैठक कर सरकारी योजनाओं को सुलभ, सरल और पारदर्शी तरीके से आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने साफ कहा कि सरकार की हर कल्याणकारी योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक शत-प्रतिशत पहुँचे, यही उनकी प्राथमिकता है। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विधायक मनोज विश्वास का बुके और माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर फारबिसगंज बीडीओ संजय कुमार, अंचल अधिकारी पंकज कुमार, बीपीआरओ शशि रंजन, सीडीपीओ श्वेता कुमारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी बसंत कुमार सिंह, एमओ इंद्रजीत कुमार, विद्युत विभाग के जेई कैलाश कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी प्रभात पाठक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंदन प्रियदर्शी, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक...