रांची, जून 24 -- रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में बुधवार को पांच दिवसीय राज्यस्तरीय आवासीय शतरंज शिविर 'चेकमेट चैंपियंस' का शुभारंभ हुआ। 27 जून तक चलने वाले इस शिविर में युवा प्रतिभाओं को ग्रैंडमास्टर हिमांशु शर्मा और फिडे ट्रेनर सहायक प्रशिक्षक अभिषेक दास व विशेषज्ञों से शतरंज के गुर सीखने का अवसर मिलेगा। उद्घाटन अवसर पर महानिदेशक डॉ. गोपाल पाठक, कुलपति जगनाथन चोक्कलिंगम, प्राचार्या मनीषा शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...