रांची, अप्रैल 1 -- रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में बुधवार को प्रार्थना सभा के साथ नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) का शुभारंभ हुआ। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और टॉपर्स को विकास के प्रतीक स्वरूप औषधीय पौधे भेंट किए। इस दौरान नए प्रभारियों व हाउस वार्डन्स का परिचय कराया गया। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने 'स्टीमी' शिक्षा पद्धति पर बल देते हुए कहा कि विज्ञान, कला और नवाचार का समन्वय छात्रों में रचनात्मक व समालोचनात्मक चिंतन विकसित करने के लिए अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...