रांची, जून 6 -- नामकुम, संवाददाता। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के महिलौंग स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी के एमबीए छात्र अभिराज मिश्रा के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सात नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अभिराज ने आरोप लगाया है कि बुधवार रात करीब सवा नौ बजे वह अपने किराए के कमरे में सो रहा था, तभी आशीष यादव उसे जबरन बाहर घसीटकर ले गया। इसके बाद गोल्डेन, रितिक, विवेक, अंशु, अंशुमान समेत अन्य लोगों ने लोहे के रॉड, चेन और कड़े से उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसके गले से सोने की चेन और पांच हजार रुपये भी छीन लिए। घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई है। टाटीसिलवे थाना प्रभारी हंसे उरांव ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले क...