सरयू हादसे के पीड़ित परिवार से मिली पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा
मऊ, जून 28 -- दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने रविवार को मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव पहुंचकर सरयू नदी हादसे में अपनी दो बेटियों को खो चुके रामविलास यादव के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए राज्य सरकार से 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की। लीलावती कुशवाहा ने कहा कि दोनों सगी बहनों ने अपने भाई निर्भय यादव की जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई थी। भाई की जान तो बच गई, लेकिन दोनों बहनों की इस हादसे में मृत्यु हो गई। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद घटना बताते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए। ताकि कठिन समय में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.