देवरिया, अगस्त 28 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। परसिया देवार में सरयू की कटान थमने का नाम नहीं ले रही है। गिरता जलस्तर किनारे की भूमि के लिए काल साबित हो रहा है। प्रशासन से किसानों को उनके भाग्य पर छोड़ दिया है। किसान दो जिलों के बीच पिस रहे है। जिले का बाढ़ खण्ड मउ जिले का क्षेत्र बताकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ ले रहा है तो मउ के अफसर ध्यान ही नहीं दे रहे है। पानी कम होने के बाद दियारा खास पर परसिया देवार के लोगों की मुश्किल कम नहीं हो रही है। सरयू दक्षिणी किनारे पर उग्रसेन सेतु कब निकट भीषण कटान कर रही है। कटान से पुल और किनारे की दूरी हर रोज बढ़ती जा रही है। परसिया देवार के धर्मपुर में नदी किसानो की भूमि निगल रही है। फसल नष्ट करने के बाद अब खेती पर नदी की लहरें कहर ढा रही हैं। एक पखवारे में करीब तीन एकड़ खेती नदी लील चुकी है। भोला यादव ...