जमशेदपुर, मार्च 20 -- जमशेदपुर। मानगो नगर निगम के उपमहापौर राहुल कश्यप ने गुरुवार की शाम विधायक सरयू राय से उनके बिष्टूपुर स्थित आवास पर मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। राय ने उन्हें उपमहापौर निर्वाचित होने पर बधाई दी और मुंह मीठा कराया। सरयू राय और आशुतोष राय ने उपमहापौर का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। राहुल ने राय से आग्रह किया कि मानगो नगर निगम को सही तरीके से चलाने में आपके सहयोग और मार्गदर्शन की जरूरत है। इस पर राय ने कहा कि वे सहयोग करेंगे। नगर निगम क्षेत्र में पानी की बड़ी समस्या है। सबसे पहले पेयजलापूर्ति को सुचारू बनाने की दिशा में काम करें। मौके पर आशुतोष राय, सुबोध श्रीवास्तव, पिंटू सिंह, अभय, शुभम, हरे राम उर्फ हरि, आदित्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.