सरयू राय के निरीक्षण के बाद कतरी नदी पर बना अवैध पुल किया गया ध्वस्त
धनबाद, जून 23 -- आरके ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने सोमवार को गजलीटांड़ शिव मंदिर से चैतुडीह जाने वाले मार्ग पर कतरीनदी के ऊपर बनाए गए पुल को हटा दिया। यह कार्रवाई जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के रविवार को स्थल निरीक्षण के बाद की गई। स्थानीय ग्रामीणों ने पहले ही उपायुक्त को पत्र देकर नदी पर अवैध पुल निर्माण का विरोध किया था तथा इसकी प्रतिलिपि विधायक सरयू राय को भी सौंपी थी। हालांकि नदी पर उसी मार्ग में करीब 100 मीटर दूरी पर बना दूसरा पुल अब भी मौजूद है, जिससे होकर आउटसोर्सिंग कंपनी के वाहन लगातार आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कतरीनदी में अब भी ओबी (ओवरबर्डन) डंप पड़ा हुआ है, जिससे नदी की धारा प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से नदी में जमा ओबी हटाने और नदी को प्रदूषण व अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.