मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जयनगर से अमृतसर जा रही 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस की जेनरल बोगी के अंदर बैठने को लेकर दो महिलाओं में मारपीट हो गई। इससे बोगी के अंदर अफरातफरी मच गई। बोगी में सवार यात्रियों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। मारपीट की वजह यह रही कि बहसबाजी के बीच एक महिला ने दूसरे को अपशब्द कह दिया। हालांकि इस मारपीट को लेकर किसी पक्ष ने रेल थाना मुजफ्फरपुर या आरपीएफ में शिकायत नहीं की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.