मऊ, जुलाई 26 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश और तीन बैराजों से छोड़े गए पानी से सरयू नदी के जलस्तर में उफान आ गया है। हालांकि दोपहर तक स्थिर होने के बाद जलस्तर घटने लगा है। जिससे तटवर्ती लोगों ने राहत की सांस ली है। शाम चार बजे तक तीन सेमी की जलस्तर में कमी दर्ज की गई। नदी इस समय खतरा बिंदु 69.90 मीटर से महज 65 सेमी नीचे बह रहीं। जलस्तर में हो रहे उतार चढ़ाव से चिऊटीडांड़ से लेकर धनौली रामपुर गांव के सामने कटान खतरा बढ़ गया है। अभी नदी परमहंस बाबा कुटी से लेकर सरहरा पुरवे तक रुक-रुककर कटान कर रहीं है। वहीं बंधो के नीचे किसानों की फसलें डूब रहीं। इससे जहां किसानों की फसलें बर्बाद हो रहीं तो वहीं ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें भी दिखाई पड़ने लगी है। हालांकि बढ़ रहे सरयू नदी के जलस्तर के बाद जिला प्रशासन अलर्ट ह...